17 नवंबर 2013 - 20:30
ज़ायोनियों के अत्याचार लगातार जारी।

ज़ायोनी सरकार की बर्बरता लगातार जारी है। पश्चिमी जॉर्डेन के बैतुल लहम शहर और जनीन में ज़ायोनी फ़ौजियों नें फ़िलिस्तीनियों को अपने हमलों का निशाना बनाया है।

ज़ायोनी सरकार की बर्बरता लगातार जारी है। पश्चिमी जॉर्डेन के बैतुल लहम शहर और जनीन में ज़ायोनी फ़ौजियों नें फ़िलिस्तीनियों को अपने हमलों का निशाना बनाया है।सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी फ़ौजियों नें आज दूसरे दिन भी बैतुल लहम में अल अबीदिया क्षेत्र में हमला किया जहाँ से उन्होंने दो छोटे बच्चों और एक जवान को गिरफ़्तार कर लिया। जनीन पर भी हमला कर के ज़ायोनी फ़ौजियों नें दो जवानों को गिरफ़्तार किया है। इसी बीच फ़िलिस्तीन की इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास नें एक रिपोर्ट में ऐलान किया कि ज़ायोनी फ़ौजियों नें पिछले एक सप्ताह के दौरान पश्चिमी जॉर्डेन के विभिन्न क्षेत्रों से बेगुनाह फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया है। उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी सरकार और फ़िलिस्तीनी प्रशासन के बीच साज़िशी बातचीत के दौरान ज़ायोनी फ़ौजियों नें फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले तेज़ कर दिये हैं।